फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Report filed against 10 police personnel including Hasayan police station in-charge

Hathras News: थाना प्रभारी सहित 10 पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, यह है बड़ा आरोप

Sun, 01 Sep 2024 10:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 10:31 PM IST
सार

पीड़ित का आरोप है कि शोर मचने पर उसकी बहन व पिता मौके पर आए। इन सभी पुलिस कर्मियों ने पीड़ित को जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसके दोनों पैरों फेक्चर हो गया। उसको बचाने जब उसकी बहन आई तो पुलिस कर्मियों ने उसके कपड़े फाड़कर उसे बेइज्जत किया।

विज्ञापन
Report filed against 10 police personnel including Hasayan police station in-charge
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसायन कोतवाली में तैनात थाना प्रभारी सहित 10 पुलिस कर्मियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी और उनकी टीम पर एक युवक और उसके परिजनों को घर में घुसकर पीटने और युवक की बहन के साथ अभद्रता करने का आरोप है। 

विज्ञापन


पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 25 मार्च 2024 को दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर के अंदर होली के दिन लेटा हुआ था। तभी हसायन कोतवाली के प्रभारी धीरज कुमार गौतम कांस्टेबल दीपक, भरत, विकास, पाशा, विशाल, विजय चौधरी, बृजेश यादव ड्राइवर, उपनिरीक्षक भवानीशंकर शर्मा और सुनील कुमार गाड़ी में बैठकर आए और घर में घुसकर उसे पकड़ लिया। पुलिस कर्मी पीड़ित को घसीटकर घर से ले जाने लगे। 
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि शोर मचने पर उसकी बहन व पिता मौके पर आए। इन सभी पुलिस कर्मियों ने पीड़ित को जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसके दोनों पैरों फेक्चर हो गया। उसको बचाने जब उसकी बहन आई तो पुलिस कर्मियों ने उसके कपड़े फाड़कर उसे बेइज्जत किया। पुलिस वाले पीड़ित को जबरन घर से खींचकर थाने ले गए और झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसे धमकी दी कि अगर उनके खिलाफ कोई शिकायत की तो वह उसे जान से मार देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि वह जब घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया तो वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसने पंजीकृत डाक से पुलिस अधीक्षक के पते पर भी पत्र भेजा, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एसओ सहित 10 पुलिस कर्मियों के खिलाफ बीएनएस की अपराध संख्या धारा 175-3 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 1860 के तहत धारा 506, 504, 452, 354ख, 325, 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

न्यायालय के आदेश पर मुकदमा थाना हसायन में दर्ज हुआ है। विवेचना की जा रही है। -श्यामवीर सिंह, सीओ सिकंदराराऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed