{"_id":"603fc9968ebc3e1cbb4219f1","slug":"remove-enchrochment-from-pond-submit-work-progress-quickly-sadabad-news-ali2577164140","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों से हटवाएं अवैध कब्जे, जल्द काम शुरू करा सौंपें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबों से हटवाएं अवैध कब्जे, जल्द काम शुरू करा सौंपें रिपोर्ट
विज्ञापन
तालाब का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बुधवार को विकास खंड सादाबाद की ग्राम पंचायत मीरपुर में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कराए गए कार्यों व कजरौठी में तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई कमियां मिलीं जिसे उन्होंने शीघ्र दूर कराने को कहा। उन्होंने छात्रों की उपस्थित पंजिका का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन स्कूल में कराने को कहा। इसके लिए उन्होंने शिक्षकों को अभिभावकों के साथ साप्ताहिक बैठक करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल में बने स्मार्ट कक्ष, आंगनबाड़ी केंद्र, उपस्थित पंजिका, केंद्र में बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली खाद्य सामग्री व उनके नियमित वजन आदि से संबंधित जानकारी ली। उसके बाद डीएम ने ग्राम पंचायत मीरपुर के तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत राज अधिकारी को पंचायत/मनरेगा के माध्यम तालाब में अतिक्रमण को हटवाते हुए साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत कजरौठी में तालाब पर कोई कार्य न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायतों में तैनात रोजगार सेवक, सेक्रेटरी, एडीओ पंचायत व अन्य संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने व अधिक संख्या में मजदूरों को लगाकर ुतत्काल कार्य प्रारंभ कराकर उसकी प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने डीपीआरओ से जनपद में चिन्हित किए गए खेल के मैदानों व विकास खंड मुरसान के ग्राम पंचायत कंचना में खेल के मैदान की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने विकास खंड मुरसान के ग्राम पंचायत अहरई में मनरेगा के तहत बनाए जा रहे तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने बताया कि इस तालाब का क्षेेत्रफल डेढ़ बीघा है जो कि वर्तमान में लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है।
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को उप जिलाधिकारी से वार्ता करते हुए अवैध कब्जे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, एबीएसए सुबोध पाठक, एडीओ पंचायत, सहायक अध्यापक हेमंत कुमार, सहायक अध्यापिका चारू गर्ग, सहायक अध्यापक अमरीश अग्रवाल, लेखपाल तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।