फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   remove enchrochment from cemetry and pond, maintain cleaning system

श्मशान घाट व तालाब से तत्काल हटवाएं अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था करें दुरुस्त

Tue, 19 Jan 2021 11:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
remove enchrochment from cemetry and pond, maintain cleaning system
गांव छावा में निरीक्षण करते डीएम रमेश रंजन। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सादाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ विकास खंड सादाबाद की ग्राम पंचायत छावा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। समस्या सुनने के बाद डीएम ने तालाब एवं श्मशान घाट से तत्काल कब्जा हटवाने, जलनिकासी की व्यवस्था कराने व साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। डीएम ने गांव में संचालित समूह की महिलाओं से भी वार्ता की।
निरीक्षण के दौरान सामुदायिक शौचालय की रंगाई-पुताई, रैंप का निर्माण मानक के विपरीत पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए वॉल पेंटिंग एवं पुताई के कार्य को तत्काल कराने के निर्देश दिए। सामुदायिक शौचालय से सटे तालाब की स्थिति खराब होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को तत्काल तालाब से कब्जे को हटवाने, जल निकासी की व्यवस्था कराने व सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उसके बाद नवनिर्मित पंचायत भवन तथा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन पंचायत घर का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं अतिशीघ्र कराने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि वर्तमान में तीन ही अध्यापक हैं। डीएम ने विद्यालय की रंगाई एवं पुताई संतोषजनक न होने पर नाराजगी जताई और उसे दुरुस्त कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाई कर्मचारी महीने में एक या दो बार ही आता है। श्मशान घाट की भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। आवारा पशुओं ने जीना मुहाल कर दिया है। गांव में जलभराव की समस्या बनी हुई है।

इस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को सफाई कर्मियों की टीम बनाकर रोस्टर के अनुसार जलभराव की समस्या को दूर करने एवं नियमित रूप से साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो सफाई कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे हैं तथा एडीओ पंचायत एवं सेक्रेटरी द्वारा अपने उत्तरदायित्व का ठीक तरह से निर्वहन नहीं किया जा रहा है उनके विरुद्ध कार्रवाई करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सादाबाद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed