{"_id":"6066039b8ebc3e592071e3dd","slug":"remove-block-pramukh-s-husband-name-from-construction-plate-hasayan-news-ali260053528","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टिका पर जल्द हटवाएं ब्लॉक प्रमुख के पति का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टिका पर जल्द हटवाएं ब्लॉक प्रमुख के पति का नाम
विज्ञापन
ब्लाक कार्यालय नामांकन केंद्र का निरीक्षण करते डीएम ।
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जिले के अधिकारियों के साथ ब्लॉक कार्यालय पर नामांकन केंद्र व कस्बा के अंडौली मार्ग स्थिति मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने ब्लॉक कार्यालय पर लगे टेबलों का निरीक्षण करते हुए बैरीकेडिंग कराने कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए कार्यों की पट्टिका पर प्रमुख श्वेता सिंह के नाम के साथ पति सुमंत किशोर सिंह की पट्टिकाओं को देखकर प्रभारी बीडीओ व एडीओ पंचायत को इसे तुरंत हटाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ब्लॉक कर्मियों से पूछा कि हसायन के ब्लॉक प्रमुख का नाम पत्रावलियों में श्वेता सुमंत किशोर सिंह ही है क्या? इस पर अधिकारी संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाए। जिलाधिकारी ने नामांकन केंद्र ब्लाक कार्यालय पर कोषागार की डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए। नामांकन केंद्र के बाद डीएम ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए कहा कि ऊपरी बिल्डिंग में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो सकती है।
इसलिए मतगणना केंद्र के निचले हिस्से में ही मतगणना केंद्र व स्ट्रांग रूम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड गाइड लाइन का नियमों का पालन कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसपी विनीत जायसवाल, सीडीओ आरबी भास्कर, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ सुरेंद्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी/प्रभारी खंड विकास अधिकारी इंद्रसेन नाथ, एडीओ पंचायत उदय प्रताप सिंह, एपीओ मनरेगा धीरज दीक्षित, थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह मौजूद थे।