फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Remains of cattle found in the field in Salempur, uproar

सलेमपुर में खेत में मिला गोवंश का अवशेष, हंगामा

Tue, 04 Oct 2022 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:49 AM IST
सार

संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।क्षेत्र के गांव सलेमपुर के निकट शीतगृह के पीछे खेत में गोवंशों के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया है।आसपास नजर दौड़ाने पर पता चला कि धान के खेत में गोवंश के अवशेष पड़े हैं।किसान ने तहरीर में डेढ़ दर्जन से ज्यादा गोवंशो की हत्या कर अवशेष खेत में फेंकने का जिक्र किया है।

विज्ञापन
Remains of cattle found in the field in Salempur, uproar
गोवंश के अवशेषों को दफनाने से रोकते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SADABAD

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सलेमपुर के निकट शीतगृह के पीछे खेत में गोवंशों के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर गोरक्षा दल, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर विधायक, डीएम, एसपी, एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच गए। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सोमवार की सुबह धर्मवीर सिंह जब अपने खेतों पर पहुंचे तो आसपास खून दिखाई दिया। आसपास नजर दौड़ाने पर पता चला कि धान के खेत में गोवंश के अवशेष पड़े हैं। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे, सीओ रुचि गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह सहित अन्य कई थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा विभाग ने अवशेषों को इकट्ठा किया। पुलिस प्रशासन अवशेषों को मिट्टी के नीचे दबाने का प्रयास किया जा रहा था। इस बीच गो रक्षा दल के कार्यकर्ता जमा हो गए और अवशेषों को दफनाने से रोक दिया गया। वे दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग करने लगे। इसके बाद जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का संज्ञान लेते हुए उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया गया कि उक्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद जेसीबी की मदद से गोवंशों को दफना दिया गया। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इस दौरान विधायक गुड्डू चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. साहित्य प्रकाश, डीडीओ अवधेश सिंह, एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे, सीओ रुचि गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, योगेश कुमार, गिरीश चंद, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार, डॉ. जनार्दन सिंह, कुलदीप कुमार, दिव्यांश शर्मा, प्रवीण चौधरी, डॉ. धर्मपाल, खंड विकास अधिकारी नीरज गर्ग, प्रधान प्रतिनिधि रवि चौधरी, जिला पंचायत सदस्य केशव चौधरी आदि मौके पर मौजूद रहे। किसान ने तहरीर में डेढ़ दर्जन से ज्यादा गोवंशो की हत्या कर अवशेष खेत में फेंकने का जिक्र किया है।
हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई रिपोर्ट
मामले में हिंदू जागरण मंच ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। हिंदू जागरण मंच के नगर सह संयोजक पवन जिंदल पुत्र राम प्रकाश जिंदल निवासी त्यागी कॉलोनी के निकट ने रिपोर्ट में बताया है कि दो अक्तूबर की रात अज्ञात लोगों ने गाय को काटकर अवशेष त्यागी कोल्ड के पीछे खेतों में सलेमपुर गांव के पास फेंक दिए। इसके अलावा किसान मेहताब सिंह, देवेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, नवाब सिंह, धर्मपाल उपाध्याय द्वारा भी इस मामले में तहरीर दी गई है। तहरीर में बताया गया है कि अज्ञात लोगों ने लगभग 20 गोवंश की हत्या कर दी, जिनमें कई गाय गर्भवती थी। संवाद
माहौल खराब करने के लिए बाहर से लाकर डाले गए हैं मांस के अवशेष
गांव सलेमपुर के निकट खेत में गोवंश के अवशेष के मामले में जिलाधिकारी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी तरह की अफवाह पर ध्यान ना देने की सलाह दी है। अवशेषों के अवलोकन से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त अवशेष 03-04 दिन पुराने हैं। माहौल खराब करने के दृष्टिगत अराजक तत्वों द्वारा जिले के बाहर से पशुओं के मांस के कुछ अवशेष उक्त स्थल पर लाकर डाले गए हैं।

मामले में कोतवाली सादाबाद में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। प्रकरण की विस्तृत जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत मौके पर मजिस्ट्रेट, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस फोर्स की पर्याप्त मात्रा में तैनाती की गई है। कानून एवं शांति व्यवस्था कायम है। डीएम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed