{"_id":"6a0aa06c4ecf348d1d070bc5","slug":"remaining-examinations-of-d-el-ed-fourth-semester-from-today-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"DElEd: आज से होंगी डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की शेष परीक्षाएं, हाथरस में पांच परीक्षा केंद्रों पर होंगे पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DElEd: आज से होंगी डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की शेष परीक्षाएं, हाथरस में पांच परीक्षा केंद्रों पर होंगे पेपर
Mon, 18 May 2026 10:45 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 18 May 2026 10:45 AM IST
सार
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
एग्जाम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
विस्तार
डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के समापन के बाद अब हाथरस जिले में डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की शेष परीक्षाएं 18 मई से शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, इन परीक्षाओं में 2023-2026 तक के शेष परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाथरस जिले में परीक्षा के लिए कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा प्रभारी डायट प्रवक्ता डॉ. राजू ने बताया कि डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के दौरान जिले में व्यवस्था संतोषजनक रही थी। अधिकारियों को उम्मीद है कि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं भी उसी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होंगी।
विज्ञापन