{"_id":"6000793a8ebc3e2ecf239be2","slug":"registration-to-solve-public-issue-in-camp-sadabad-news-ali2537098193","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 ग्राम पंचायतों में लगे शिविर, पात्र लोगों का किया गया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 ग्राम पंचायतों में लगे शिविर, पात्र लोगों का किया गया पंजीकरण
विज्ञापन
शिविर में लोगों का रजिस्ट्रेशन करते अधिकारी।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
ग्राम स्तर पर ही जन शिकायतों का निपटारा करने के लिए सादाबाद विकास खंड द्वारा सादाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरौस, वेदई, नौगांव, अरौठा, सुसाइन, पचावरी, पुसैनी, बहादुरपुरभूप, रहपुरा, नौपुरा, नौपुरा और विलारा में शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में राशन कार्ड, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, पारिवारिक लाभ, श्रमिक पंजीकरण, आवास, मनरेगा, स्वास्थ्य कार्ड आदि से संबंधित समस्याएं आईं। योजना के पात्र लोगों का मौके पर ही पंजीकरण कराया गया।
गांव नौगांव में ग्राम पंचायत सचिव देवेंद्र गौतम ने शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 86 शिकायतें आईं। इनमें शौचालय की 21, किसान सम्मान निधि की सात, आवास की 31, राशन कार्ड की दो, आयुष्मान कार्ड की 21, विधवा पेंशन की एक और वृद्धावस्था पेंशन की तीन शिकायतें आईं। इसके अलावा अन्य जगहों पर लगे शिविरों में भी लोगों ने उक्त समस्याएं रखीं।
शिविर में सीएससी सेंटरों के सेवा प्रदाताओं ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर से पूर्व ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा शिविर लगाए जाने के संबंध में ग्रामीणों को अवगत भी कराया गया। एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल ने बताया कि 15 जनवरी को ग्राम पंचायत चिरावली, करकौली, बरामई, नसीरपुर, मिढावली, छावा, करैया, भुुर्रका, मंस्या में भी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से इन शिविरों का लाभ उठाए जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
ग्राम पंचायत बिसावर में बिसावर ग्राम पंचायत भवन के पास एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन राशन कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, श्रमिक पंजीकरण, ग्रामीण आवास योजना आदि समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई। कैंप में बिसावर ग्राम सचिव रामकिशन और डीडीएस इंफोटेक सीएससी संचालक ने बताया कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा जो योजनाएं संचालित की जा रही हैं उनका समय से फॉर्म भरकर योजनाओं का लाभ लें।
बिसावर सीएससी जनसेवा केंद्र व्यवस्थापक राजेश गौतम ने ग्रामीणों को कंप्यूटर के माध्यम से मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पेन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि के बारे में बताया।