फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Registration for vaccination will be done on CSC

सीएससी पर करा सकेंगे टीकाकरण के लिए पंजीकरण

Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Registration for vaccination will be done on CSC
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना के टीकाकरण के पंजीकरण के लिए लोगों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। शासन स्तर से सीएससी से टीके के लिए पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी गई है। अभी तक आम आदमी के लिए कोविड 19 पंजीकरण की सुविधा ऑनलाइन आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से की थी, लेकिन अधिक से अधिक लोग पंजीकरण करवाकर समय से अपना टीका लगवा लें, इसके लिए जिले के सभी सीएससी पर यह सुविधा शुरू कर दी गई है।
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से अभी तक आम लोगों को काफी सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि कोरोना काल में लोगों की आसानी से मदद की जा सके, इसके लिए सभी केंद्रों पर पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिससे अधिक से अधिक लोग अपना टीकाकरण कराकर इस आपदा में अपने और अपनों को सुरक्षित रख सकें। लोगों को पंजीकरण के लिए एक मोबाइल फोन और एक आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा। टीकाकरण का प्रमाणपत्र भी उनको उसी सीएससी से मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई भी आम व्यक्ति कोरोना के टीके के लिए पंजीकरण कराना चाहता है तो मोबाइल फोन और आईडी प्रूफ लेकर सीएससी पर जाना होगा। एक मोबाइल नंबर पर केवल चार लोगों का पंजीकरण किया जा सकता है। अगर आपने ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा लिया है तो आप अपनी सुविधा के अनुसार अपने पास के कोविड टीकाकरण स्थल और समय चुन सकते हैं।
अपने समय से जाकर अपना टीकाकरण करवा सकते हैं, जिससे केंद्र पर भीड़ भी नहीं होगी। जिन लोगों ने टीकाकरण के लिए सीएससी पर पंजीकरण करा लिया है, वह लोग अपना प्रमाणपत्र सीएससी से प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप टीकाकरण के लिए जा रहे हैं तो पंजीकरण के समय दिया गया मोबाइल, एक आईडी प्रूफ और पंजीकरण की पर्ची जरूर ले जाएं।

- सीएससी से शुरू हुई पंजीकरण की सुविधा से लोगों को आसानी होगी। जो लोग स्वयं पंजीकरण नहीं कर सकते, उनकी सहायता सीएससी संचालक करेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को राहत मिलेगी।
-प्रदीप सिंह, जिला प्रबंधक, सीएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed