फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Recruitment process started for 172 vacant posts of Anganwadi workers

Hathras News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 172 रिक्त पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू

Thu, 14 Mar 2024 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 14 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Recruitment process started for 172 vacant posts of Anganwadi workers
जिले में 172 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रकिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए आवेदक तीन अप्रैल तक विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में विकास भवन परिसर में नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर भर्ती प्रकिया का आवेदक इंतजार कर रहे थे। इन पदों पर शासन की ओर से भर्ती प्रकिया शुरू कर दी गई है। इस क्रम में जिले में ब्लॉक वार रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। बाल विकास परियोजना मुरसान के लिए 24 पद, हाथरस ग्रामीण के लिए 36, शहर के लिए 17, सादाबाद के लिए 21, हसायन में 19, सहपऊ में छह, सिकंदराराऊ में 21, सासनी में 28 पदों पर आवेदन की प्रकिया होगी। फॉर्म भरने के लिए न्यूनतम इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष शैक्षिक अनिवार्यता रखी गई है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी उसी ग्राम सभा या शहरी क्षेत्र के लिए उसी वार्ड का होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed