{"_id":"64e3afa0ba87388ad1071704","slug":"recommendation-of-action-against-mendus-eo-hathras-news-c-56-1-sali1016-3670-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मेंडू के ईओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मेंडू के ईओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
Tue, 22 Aug 2023 12:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत मेंडू के अधिशासी अधिकारी (ईओ) नरेश सिंह यादव द्वारा शासनादेश को दरकिनार करते हुए तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ मिलकर राजकीय धन का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। डीएम के आदेश पर हुई जांच में 40.55 लाख रुपये का दुरुपयोग होने की पुष्टि हुई है। इस आधार पर डीएम ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति प्रमुख सचिव नगर विकास से की है।
कस्बा मेंडू के शाहगी निवासी संजीव कुमार गुप्ता पुत्र त्रिलोकीनाथ गुप्ता ने 16 जनवरी को नगर पंचायत मेंडू में की गई वित्तीय अनियमितता के संबंध में बिंदुवार शिकायत की थी। शिकायत पर डीएम ने एडीएम न्यायिक और वरिष्ठ कोषाधिकारी से जांच कराई। जांच में सामने आया कि ईओ नरेश सिंह द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष मनोहर सिंह को नोटिस तामील कराया गया।
नोटिस तामील कराए जाने के बाद दो जनवरी से छह जनवरी 2023 तक नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ संयुक्त रूप से 40.55 लाख रुपये का भुगतान किया गया, जो कि शासन द्वारा 29 दिसंबर को जारी आदेश की स्पष्ट अवहेलना है। जांच अधिकारी ने रिपोर्ट में कहा है कि सरकारी धन के इस दुरुपयोग के लिए अधिशासी अधिकारी व तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी हैं। डीएम वर्मा ने जांच रिपोर्ट के आधार पर ईओ मेंडू के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग से संस्तुति की है।