फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Read a lot, go ahead, get high

खूब पढ़ो, आगे बढ़ो, हासिल करो ऊंचा मुकाम...

Sun, 23 Jul 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sun, 23 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Read a lot, go ahead, get high
मेधा‌वी - फोटो : Amar Ujala
कड़ी मेहनत और लगन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले एक हजार बच्चों के हौसले उस समय बुलंद हो गए, जब नारायणी देवी महाविद्यालय और अमर उजाला ने उनकी प्रतिभा को सम्मानित किया।
विज्ञापन


भविष्य ज्योति कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईएससी के अलावा अन्य सभी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित किए गए। तकरीबन साढ़े 600 मेधावियों को इस मंच से सम्मानित किया गया। लाडलों को मंच पर सम्मानित किए जाने की खुशी से अभिभावकों के चेहरे भी दमक रहे थे।       
विज्ञापन


रविवार को सादाबाद में मथुरा रोड पर स्थित नारायणी देवी महाविद्यालय में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह, सेवायोजन अधिकारी एके गुप्ता, महाविद्यालय के चेयरमैन अजय तिवारी आदि ने सरस्वती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। नायब तहसीलदार संजय सिंह व माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब अलीगढ़ के संजय माहेश्वरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मेरिट के आधार पर चुने गए सभी मेधावियों को मंच पर बुलाया गया। इन्हें अतिथिगणों द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सीओ सादाबाद योगेश कुमार, सादाबाद के खंड शिक्षाधिकारी जितेंद्र सिंह, सांसद राजेश दिवाकर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सादाबाद विधायक के प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने मेधावियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।       


प्राचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह, बलराम गुप्ता, मुकेश सारस्वत, अवधेश सेहरिया, श्यामसुंदर सारस्वत, राजीव माथुर, कृष्णमोहन श्रीवास्तव, लक्ष्मण सिंह, सुरेशचंद कटारा, डॉ. महेंद्र पाल शर्मा, सुनील गौतम, नवीन गौतम, शिव कुमार चौहान, लवकुश शर्मा, मुकेश पौरुष, दिलीप पोद्दार, मूलचंद वार्ष्णेय, मोहन पंडित, बृजेश गौतम, अनुपम जिंदल, बबलू गौतम, प्रभात पचौरी, हेमंत गौतम, एबीआरसी राजवीर सिंह, महेंद्र सिंह आचार्य आदि मौजूद थे।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed