सासनी (ब्यूरो)। रविवार को राशन विक्रेता के खिलाफ ग्राम विजाहरी के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शन करते हुए राशन विक्रेता के साथ प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां तक है कि ग्रामीण प्रधान के खिलाफ भी आग उगलने से नहीं चूके। राशन वितरण कराने की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम चंखयत विजाहरी बड़ी पंचायत है। जिसमें शिक्षक नगर, संजय कालोनी नया बिजलीघर, गोपाल नगर आशा नगर, किशनगढ़ी बनगढ़ तथा मूल गांव विजाहरी शामिल हैं। जिसमें से बनगढ़ ,नया बिजलीघर, किशनगढ़ी आशानगर में गरीब परिवार के लोग रहते हैं। सूची से पात्र लोगों के नाम निरस्त करा कर अपात्र लोगों के नाम शामिल करा दिए हैं। जो कि राशन सामग्री लेने ही नहीं जाते है। राशन विक्रेता राशन सामग्री को काला बाजारी म्रें िवक्रय कर देता है। हालांकि एसडीएम ने दुकान का अनुबंध निलंबित कर दी है। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि राशन विक्रेता अपना चार्ज अटैचमेंट वाले दुकानदार को नहीं दे रहा है। जिससे राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। आक्रोशित ग्रामीण राशन वितरण कराने की मांग कर ते रहे। प्रदर्शन करने वालों में रामश्री, शकुंतला, सोमा देवी, रमारानी, ज्ञाना देवी, चन्द्रवती, इंद्रवती, मीरा, भगवान देवी ,शांति देवी, किशनदेवी, रामवती, सर्वेश देवी कमलेश, पिंकी आदि शामिल थे।