फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ration Distribution on Ration Distribution

राशन वितरण पर हंगामा डीलर को बंधक बनाया

Thu, 09 Nov 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 09 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ration Distribution on Ration Distribution
राशन - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव गोपालपुर में राशन वितरण से असंतुष्ट ग्रामीणाें ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों की राशन डीलर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि ग्रामीणों ने राशन डीलर को कमरे में बंद कर दिया। डीलर ने इसकी सूचना यूपी 100 को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राशन डीलर को मुक्त कराया। राशन डीलर ने इस मामले में थाने में तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन


संतोष कुमार पुत्र प्रेमपाल ग्राम पंचायत जगीपुर के राशन डीलर हैं। उनकी दुकान से ग्राम पंचायत भोजगढी़ गोपालपुर की दुकान का संबद्धीकरण कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर मनमाने तरीके से राशन सामग्री का वितरण करते हैं। गुरुवार को भी जब ग्रामीण दुकान पर राशन लेने पहुंचे तो डीलर ने राशन खत्म होने की बात कही, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आरोप है कि राशन डीलर को कमरे में बंद कर दिया। इसकी सूचना डीलर ने यूपी 100 को दे दी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंच गई और राशन डीलर को मुक्त कराया, जबकि बंधक बनाने के आरोपी मौके से चले गए। राशन डीलर संतोष ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ  पैसे छीनने एवं राशन से संबंधित कागजात ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर थाने में दी है। कोतवाली निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। तहरीर में लूट की जो बात कही गई है, उसकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed