फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   rapist not fear in up government

सरकार का इकबाल गिरने से बढ़े अपराधियों के हौसले

Wed, 03 Mar 2021 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
rapist not fear in up government
अकराबाद में बालिका के पीड़ित परिजनों से बात करते सपा के रामजीलाल सुमन, जसवंत सिंह, ओमबती यादव, महे? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

अलीगढ़ के अकराबाद में अनुसूचित जाति की किशोरी की हत्या ने प्रदेश सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अभी हाथरस के चंदपा कांड की याद धूमिल भी नहीं हुई थी कि अकराबाद की घटना से इस घाव को फिर से ताजा कर दिया। इसको लेकर जीटी रोड स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व सांसद एवं सपा राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमबती यादव एवं सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी ने प्रदेश सरकार पर तीखे हमले किए।
उन्होंने कहा कि अकराबाद की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जांच में भले ही किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी लेकिन उससे दुष्कर्म की कोशिश तो की गई थी। इस तरह का दुस्साहस बताता है कि योगी सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से उनकी दुस्साहस बढ़ गई है। सरकार काम से चलती है आंकड़ेबाजी से नहीं।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि अगर पीड़िता के परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो सपा जनतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगी। मौके पर गिनेश चंद्र यादव, रामनरायन काके, दिनेश लोधी, डंबर सिंह, रामवीर सिंह यादव, विजेंद्र जाटव, जीतेंद्र उर्फ जीतू चौधरी, संशील यादव, संतोष चौधरी, डॉ. अकील अहमद, विजय सिंह प्रेमी, टीटू, रोहताश्व यादव, हरवीर तौमर, संजीव यादव, मोहन, शैलेंद्र सेंगर, अशोक कुमार, आनंद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed