{"_id":"6589d8cc127a9e31de0f13d3","slug":"raped-after-threatening-to-make-obscene-video-viral-hathras-news-c-2-1-ali1027-287491-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Tue, 26 Dec 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:02 AM IST
सार
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने कहा है कि आरोपी ने 11 दिसंबर को उसको जंगल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
कोतवाली सासनी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोतवाली सासनी क्षेत्र में एक युवती ने शादीशुदा युवक पर नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बनाने व वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने कहा है कि आरोपी ने 11 दिसंबर को उसको जंगल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में सासनी कोतवाली प्रभारी केडी शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन