फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   rape alleged arrest

भाभी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Wed, 02 Sep 2020 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
rape alleged arrest
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर पुलिस ने वीडियो वायरल करने के नाम पर भाभी को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि देवर ने भाभी का नहाते समय एक वीडियो बना लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उससे अंगूठी और नकदी भी ले लिए थे। पीड़िता ने मंगलवार को कोतवाली में अपने देवर के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला का उसी के देवर ने नहाते हुए वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर देवर अपनी भाभी का करीब डेढ़ साल से लगातार दुष्कर्म करता रहा। अब पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद महिला ने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को मंगलवार को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 354, 376, 384, 507, 342, 406 सहित 67-ए आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने अभियुक्त के पास से उस वीडियो का पेन ड्राइव भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed