{"_id":"63fa0536ae035d1c630bb825","slug":"rangbharni-ekadashi-fair-on-march-3-colors-fly-in-sky-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रंगभरनी एकादशी मेला तीन मार्च को, उड़ेगा रंग गुलाल, निकलेगी अघोरी बाबा की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रंगभरनी एकादशी मेला तीन मार्च को, उड़ेगा रंग गुलाल, निकलेगी अघोरी बाबा की झांकी
Sat, 25 Feb 2023 06:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 25 Feb 2023 06:26 PM IST
सार
हाथरस में सिकंदराराऊ का प्रमुख मेला रंगभरनी एकादशी तीन मार्च को है। मेले में मुरादाबाद की प्रमुख झांकी अघोरी बाबा की रहेगी। गुलाल व फूलों की वर्षा की जाएगी। डीजे व दर्जनों झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
रंगभरनी एकादशी पर उड़ता गुलाल। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रंगभरनी एकादशी सिकंदराराऊ का प्रमुख मेला है, जो तीन मार्च को निकलेगा। मेला में मुरादाबाद की अघोरी बाबा झांकी प्रमुख आकर्षण रहेगी।
विज्ञापन
हाथरस में सिकंदराराऊ का प्रमुख मेला रंगभरनी एकादशी को लेकर पूर्व सभासद अभिषेक वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। तय हुआ कि मेला तीन मार्च को निकाला जाएगा। साथ ही ढ़ोल-नगाड़ों, ऊंटों के काफिले के साथ झांकियां भी निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
पूर्व सभासद अभिषेक वार्ष्णेय ने बताया कि मेले में मुरादाबाद की प्रमुख झांकी अघोरी बाबा की रहेगी। गुलाल व फूलों की वर्षा की जाएगी। डीजे व दर्जनों झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजक मेला की तैयारियों में जुट गए है। बैठक में सूरज वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, पारस गुप्ता, मुकुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन