{"_id":"607dd1f18ebc3ed63b653377","slug":"ramveer-upadhyay-s-second-and-his-wife-s-first-dose-of-vaccine-hathras-news-ali261461467","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामवीर उपाध्याय ने दूसरी और उनकी पत्नी ने टीके की पहली डोज लगवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामवीर उपाध्याय ने दूसरी और उनकी पत्नी ने टीके की पहली डोज लगवाई
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाते रामवीर उपाध्याय।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज और उनकी पत्नी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने वैक्सीन की पहली डोज जिला चिकित्सालय में लगवाई। पूर्व मंत्री ने कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए डीएम को पत्र के माध्यम से सुझाव भी दिए हैं।
पत्र में उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में जनपद में बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर विशेष निगाह रखी जाए। बाहर से आने वाले व्यक्ति की जांच कराई जाए। कंट्रोल रूम की स्थापना कर उसका नंबर सार्वजनिक किया जाए।
आम जनता को बाहर से आने जाने वाले हर व्यक्ति की सूचना कंट्रोल रूम पर देने के लिये प्रेरित किया जाए। बाजार को रोस्टर के हिसाब से खुलवाया जाए, जिससे बाजार में कम भीड़ उमड़े। सरकारी एवं प्राइवेट दफ्तरों पर पचास प्रतिशत कर्मचारियों को आने की अनुमति प्रदान की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि कुछ स्कूल संचालक स्कूल खोलकर बच्चों को बुला रहे हैं, ऐसे संचालकों के साथ सख्ती से निपटा जाए। जो लोग सड़क पर बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कोरोन पॉजिटिव पाए जाने व्यक्ति के आस पास के इलाके को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया जाए।