फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rameshwar Upadhyay and Omwati yadav will b candidates of Jila panchayat

जिपं अध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर और ओमवती यादव में मुकाबला तय

Wed, 16 Aug 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Wed, 16 Aug 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rameshwar Upadhyay and Omwati yadav will b candidates of Jila panchayat
Rameshwar Upadhyay nomination - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। 
विज्ञापन


जिला पंचायत पद के लिए बुधवार को दोनों पक्षों के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। बसपा प्रत्याशी के रूप में जहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने नामांकन किया। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव ने खुद को संयुक्त विपक्ष का प्रत्याशी बताते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों ही प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दो-दो सेटों में दाखिल किए। 


बसपा की ओर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय सुबह 11.20 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ इस मौके पर उनके बड़े भाई पूर्व ऊर्जामंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख, केके दीक्षित, गिरीश पचौरी, धीरज पचौरी, आरसी गोला, दिनेश शर्मा, मुकेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ थे। रामेश्वर उपाध्याय के एक सेट में प्रस्तावक जिला पंचायत सदस्य सुनीता देवी व कल्पना उपाध्याय थी।

विज्ञापन

जबकि दूसरे सेट में प्रस्तावक बृजमोहन राही व सुरेंद्र बघेल थे।  


सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव के साथ नामांकन कराने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन, एमएलसी यसवंत सिंह, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी, गिनेश यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव, डॉ. कैलाश बिहारी गौड़ आदि पहुंचे। ओमवती यादव के प्रथम सेट में प्रस्तावक जिला पंचायत सदस्य मीनू यादव व श्याम सिंह थे, जबकि दूसरे सैट में प्रस्तावक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू एवं पुष्पेंद्र चौधरी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों को निकाला बाहर 
हाथरस। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के हुए नामांकन के दौरान कुछ लोगों ने आवश्यकता से अधिक कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने के प्रयास किए। जिसमें पहले तो जिला प्रशासन ने निर्धारित संख्या से अधिक लोगों को अंदर प्रवेश ही नहीं दिया। जो लोग किसी प्रकार पुलिस को गच्चा देकर घुस भी गए। उनको बाहर निकाल दिया। इसे लेकर पुलिस कर्मियों व राजनेताओं के बीच कई बार नोक-झोंक भी हुई। 

अधिकारियों ने संभाली कलेक्ट्रेट की सुरक्षा की कमान 
हाथरस। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी गंभीरता से काम किया। पुलिस की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार, सीओ सदाबाद देवेश कुमार के नेतृत्व में सदर कोतवाली सूर्यकांत द्विवेदी, कोतवाल गेट जगदीश पवार, कोतवाली मुरसान जगदीशचंद, कोतवाल चंदपा रमाकांत पचौरी पूरे पुलिस फोर्स के साथ पूरे समय मौजूद रहे। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर अमिताभ यादव एवं ओसी कलेक्ट्रेट ज्योत्स्ना बंधु भी मौजूद रही। 

ओमवती ने बताया खुद को संयुक्त विपक्ष का प्रत्याशी 
हाथरस। सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन करने के बाद पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी के आवास पर नगला अलगर्जी रोड़ पर पत्रकार वर्ता की। उन्होंने इस दौरान खुद को सभी दलों का संयुक्त प्रत्याशी बताया। उन्होंने दावा किया उनको सपा, बसपा, रालोद, भाजपा आदि का समर्थन होने का दावा किया। 

उन्होंने कहा कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में मतदान करने वाले सभी 15 सदस्य उनके साथ है।

उन्होंने कुछ अन्य जिला पंचायत सदस्यों का भी मत मिलने का दावा किया। पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी ने कहा कि जिला पंचायत की लड़ाई पिछले 20 सालों से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कुंडली मारे बैठे उपाध्याय परिवार के खिलाफ है। इसमें सभी दलों का हमें समर्थन मिल रहा है। लेकिन पत्रकार वार्ता के दौरान ओमवती यादव सहित 6 जिला पंचायत सदस्य पत्रकार वार्ता के दौरान मौजूद थे। वार्ता के दौरान एमएलसी यशवंत सिंह एवं भाजपा की ओर से भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed