फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rameshwar became the Om Om, a zip president with a vote

रामेश्वर को एक वोट से हरा ओमवती बनीं जिपं अध्यक्ष

Tue, 22 Aug 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Tue, 22 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rameshwar became the Om Om, a zip president with a vote
जिला पंचायत - फोटो : Amar Ujala
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुुए प्रतिष्ठापूर्ण उपचुनाव में दो दशक बाद मंगलवार को बसपा को हार का मुंह देखना पड़ा। संयुक्त विरोधी दलों की प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ीं सपा की जिलाध्यक्ष ओमवती यादव ने रोमांचक मुकाबले में बसपा नेता रामवीर उपाध्याय के छोटे भाई रामेश्वर उपाध्याय को एक वोट से हरा दिया। ओमवती को 13 और रामेश्वर को 12 वोट मिले हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को तयशुदा कार्यक्रम के तहत उपचुनाव कराया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पहले ओमवती यादव अपने साथ 15 सदस्यों को लेकर मतदान करने पहुंचीं तो उनकी जीत के आसार साफ दिखने लगे। इसके बाद रामेश्वर उपाध्याय अपने 10 सदस्यों के साथ मतदान के लिए पहुंचे। दोपहर एक बजे तक सभी 25 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में वोटों की गिनती कराई गई और 10 मिनट के भीतर नतीजा घोषित कर दिया गया। हालांकि ऐनवक्त पर ओमवती खेमे के दो सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग कर दी, जिससे उनकी जीत का अंतर महज एक वोट ही रह गया। डीएम अमित कुमार सिंह व एसपी घुले सुशील चंद्रभान समेत आला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूरे समय मौजूद रहे। 
विज्ञापन



वर्ष 2016 में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के आम चुनाव में भी ओमवती यादव का मुकाबला पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई विनोद उपाध्याय से हुआ था। कश्मकश के बाद विनोद उपाध्याय ने ओमवती यादव को एक वोट से हराया था। उस समय विनोद को 13 और ओमवती को 12 वोट मिले थे। मार्च 2017 में जब प्रदेश में सत्ता बदली तो भाजपा की मदद से सपा और राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यों ने मिलकर जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के खिलाफ 14 जून 2017 को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। 15 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था, जबकि इसके खिलाफ किसी ने मतदान नहीं किया। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उपचुनाव कराने की अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed