फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ram out of fanfare procession

धूमधाम से निकली राम बारात

Sun, 04 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 04 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ram out of fanfare procession
सीताराम विवाह के बाद स्वरूपों के साथ मौजूद आयोजक - फोटो : अमर उजाला
श्रीसीताराम विवाह पंचमी महोत्सव के मौके पर रविवार को शहर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की बारात धूमधाम से निकाली गई। हनुमान गली स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से बारात का शुभारंभ एसपी दिलीप कुमार और चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव माहौर ने भगवान श्रीसीताराम और हनुमान जी की आरती एवं पूजा-अर्चना करके की।
विज्ञापन


यहां से यह बारात शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तालाब चौराहा स्थित मंदिर श्रीरामदरबार पहुंचकर समाप्त हुई। कई जगहों पर बारात का जोशीला स्वागत किया गया। कहीं पुुष्पवर्षा की गई तो कहीं चारों भाइयों के स्वरूपों की आरती उतारी गई।
विज्ञापन


बारात के लिए हनुमान गली स्थित प्रसिद्ध मंदिर श्रीहनुमान जी महाराज को अवधपुरी का स्वरूप दिया गया, जबकि मंदिर श्रीरामदरबार को जनकपुरी के रूप में सजाया-सवांरा गया। दोनों मंदिरों की छटा देखते ही बन रही थी। बारात में शामिल भगवान श्रीसीताराम और हनुमान जी की मनोहारी झांकियां जनसमूह को रोमांचित कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार अलग-अलग घोड़ों पर सवार होकर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप चल रहे थे। शहर के जिस रास्ते से भी यह बारात गुजरी वहां, लोगों ने जनकपुरवासी बनकर चारों दूल्हों और बारातियों का स्वागत किया। श्रीरामदरबार प्रभात फेरी मंडल और गोवर्धन सेवा समिति के बैनर तले देर रात जनकपुरी बनाए गए मंदिर श्रीरामदरबार में बारात के पहुंचने पर वहां विवाह की सभी रस्में विद्वानों के मंत्रोच्चारण के बीच पूरी कराई गईं। बधाई गीतों का भी गायन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते रहे।

कस्बा मुरसान में श्रीसीताराम विवाहोत्सव के मौके भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की बारात धूमधाम से निकाली गई। श्रीराम मंदिर से पूजा-अर्चना के बीच बारात का शुभारंभ हुआ। यहां से यह बारात छोटा बाजार, बड़ा बाजार आदि प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन:राम मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई।

राम मंदिर में भव्य जनकपुरी सजाई गई थी। जहां आचार्य सुरेशचंद्र के मंत्रोच्चारण के बीच श्रीसीताराम विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं। इस मौके पर सोनू वर्मा, चेतन शर्मा, दीपू, अतुल अग्रवाल, दिनेश शर्मा नगला हंसी, विशाल शर्मा, वंशीधर शर्मा, हरीकिशन आदि अनेक लोग मौजूद थे।

श्रीसीताराम विवाह पंचमी के मौके पर शहर और क्षेत्र में कार्यक्रमों की धूम रही। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम और माता सीता परिणय सूत्र में बंधे थे। कहीं श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई तो कहीं भजन-कीर्तन के कार्यक्रम हुए। सादाबाद गेट स्थित मंदिर श्रीबूटीनाथ पर श्रीसीताराम विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

श्रीरामनाम सेवा समिति के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम में हरे राम, हरे राम, राम-राम हरे-हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे महामंत्र के जाप के बाद समिति के निदेशक कैलाशचंद्र वार्ष्णेय द्वारा भगवान श्रीसीताराम के विवाह का रामायण की चौपाई और दोहों द्वारा वर्णन किया गया, जिसका भावार्थ सहित वर्णन समिति के सदस्य एवं वार्ष्णेय पेंशनर्स समिति के अध्यक्ष रमेश मधुर द्वारा किया गया।


तदुपरांत बधाई गीत गायन और पुष्पवर्षा के बीच विवाह महोत्सव की परिकल्पना साकार की गई। समिति के अध्यक्ष गंगाशरण वार्ष्णेय ने प्रसाद वितरित किया।व्यवस्था में ओमप्रकाश सराफ, शैलू शर्मा, राजू कंप्यूटर वाले, विनोद अग्रवाल एडवोकेट, शंकरलाल भगत, जगदीश प्रसाद शीशा वाले, हरीशंकर, वीरेंद्र चौधरी, मनोज छतैया वाले, नन्नूमल, श्रीमती मीरा वार्ष्णेय आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed