फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ram Barat in Sikandraro

Hathras News: बारिश में भी दिखा श्रीराम के बरातियों में उत्साह, स्वागत

Fri, 16 Oct 2026 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 16 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Ram Barat in Sikandraro
श्रीराम बरात में चारों भाइयों के स्वरूपों की आरती उतारते अति​थि। संवाद - फोटो : Samvad
रामलीला महोत्सव के अंतर्गत बृहस्पतिबार को नगर में प्रभु श्री राजा रामचंद्र जी की बरात धूमधाम से निकली। बारिश के बावजूद बरातियों का उत्साह कम नहीं हुआ। बरात में राजा रामचंद्र और लक्ष्मण घोड़े पर सवार थे, जबकि महाराज दशरथ और ऋषि विश्वामित्र रथ में विराजमान थे। बरात का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बरात शाम को नौरंगाबाद स्थित बाबा ओम मंदिर से रवाना हुई। इसमें गाजे-बाजे, दो मशहूर बैंड, ढोल-नगाड़े, डीजे और बीस से अधिक देवी-देवताओं की झांकियां शामिल थीं। मथुरा वृंदावन से आई राधा कृष्ण मंडली ने नृत्य कर लोगों का मनोरंजन किया। समाजवादी पार्टी नेता महेंद्र सिंह सोलंकी समेत कई लोगों ने भगवान गणेश, श्री राम, लक्ष्मण, विश्वामित्र और दशरथ जी की आरती उतारी। । भक्तों ने छतों से पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। नगला लाला में बनाई गई जनकपुरी में लड्डू और भक्तों ने बरातियों का स्वागत किया। सुरक्षा के लिए पुलिस क्षेत्र अधिकारी अमित पाठक, एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान और कोतवाल शिवकुमार शर्मा सहित पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed