Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rajesh, who served the Divas, was honored with CM

दिव्यांगों की सेवा करने वाले राजेश को सीएम से सम्मान

Mon, 04 Dec 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Mon, 04 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rajesh, who served the Divas, was honored with CM
सीएम - फोटो : Amar Ujala
विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर लखनऊ के गोमतीनगर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, समाज कल्याण आयुक्त चंद्रप्रकाश, प्रमुख सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग महेश कुमार ने दिव्यांग हित में किए गए प्रेरणादायक कार्य के लिए हाथरस के दिव्यांग जन विकास संगठन अध्यक्ष राजेश कुमार उपाध्याय को राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार मेें उन्हें मेडल, प्रशस्ति पत्र, धनराशि का चेक दिया गया।

राजेश उपाध्याय ने कहा कि सीएम के हाथों सम्मान पाकर बहुत उत्साहित हैं। वह खुद दिव्यांग होकर दिव्यांग व मूक बधिर दिव्यांगों की सेवा कर रहे हैं। दिव्यांग के दुख दर्द में शामिल होते हैं और उनके हक की लड़ाई भी लड़ते रहे हैं। कुछ समय पूर्व एक दिव्यांग युवती से सीएमओ कार्यालय में अभद्रता की गई थी राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में आंदोलन भी चलाया गया था। 
विज्ञापन


  दिव्यांगों के सेवा करने के लिए ही उन्हें सीएम द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने विकलांग कल्याण विभाग का नाम बदलकर दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग किया है। दिव्यांगों की पेंशन, सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता राशि, शादी अनुदान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान के लिए आर्थिक सहायता राशि को बढ़ाया है। यूपी रोडवेज की बसों में दिव्यांगजन प्रदेश के बाहर भी मुक्त यात्रा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed