फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Raj Babbar's 'show' people descended view

राज बब्बर का ‘शो’ देखने उमड़े लोग

Fri, 03 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Fri, 03 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Raj Babbar's 'show' people descended view
हाथरस में समर्थकों के साथ रोड शो करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व अभिनेता राज बब्बर। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस और सपा गठबंधन के प्रत्याशी राजेश राज जीवन के समर्थन में फिल्मस्टार व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने हाथरस में रोड शो कर जीवन को जिताने की अपील की। हैरत की बात यह रही कि रोड शो के दौरान राजबब्बर जल्दबाजी में दिखाई दिए और रोड शो महज 40 मिनट में ही खत्म हो गया। 
विज्ञापन


रोड शो के दौरान सड़कों पर राजबब्बर को देखने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दिया। रोड शो के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राज जीवन और श्यौराज जीवन के अलावा कई सपा नेता भी लोडर में राजबब्बर के साथ मौजूद रहे और हाथ जोड़कर सभी ने जीवन के लिए वोट मांगा।
विज्ञापन


कई जगह कांग्रेस नेता का लोगाें ने स्वागत किया। सिने स्टार की एक झलक पाने के लिए लोग मकान की छतों से हाथ हिलाते नजर आए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर डेढ़ घंटे की देरी से आगरा रोड स्थित राधाकृष्ण कृपा भवन पहुंचे और वहां शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के पिता और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो करीब पौने दो बजे  शुरू हुआ और ढाई बजने से पहले ही यह खत्म हो गया। रोड शो आगरा रोड से शुरू होकर सादाबाद गेट, लोहट बाजार, गुड़िहाई बाजार, कमला बाजार से होता हुआ सासनी गेट चौराहे पहुंचकर खत्म हुआ। यहां से राजबब्बर सासनी में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए। 


लैंडक्रूजर से आए, लोडर में किया रोड शो 
कांग्रेसियों ने अपने स्टार प्रचारक सिने स्टार नेता राजबब्बर के रोड शो के लिए जो इंतजाम किए वह बेहद हैरान करने वाले रहे। कांग्रेसी एक कार तक का इंतजाम नहीं कर सके। अपनी लैंडक्रूजर से आगरा से यहां पहुंचे राजबब्बर को एक लोडर वाहन में खड़ा कर दिया गया। दौरान लोगों ने जब लोडर में राजबब्बर को खड़े देखा तो आश्चर्य में पड़ गए। इससे पहले कांग्रेस नेता के रूप में प्रमोद तिवारी का रोड शो हुआ था। वह भी पार्टी की डिजाइनर आलीशान बस में यहां पहुंचे थे। राहुल गांधी ने बीते विधानसभा चुनाव में रोड शो किया, राहुल भी लग्जरी और हाई सिक्योरिटी फीचर्स वाली बस में आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed