{"_id":"60c8fa658ebc3e78e6104f61","slug":"raising-the-awareness-of-vaccination-by-taking-out-a-rally-sasni-news-ali265618882","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर जगाई टीकाकरण की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर जगाई टीकाकरण की अलख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञान क्लब सासनी के बैनर तले ग्राम पंचायत बिजाहरी के माजरा वनगढ़ में कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। चौपाल लगाकर ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान मनोज वर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एसजे खान मौजूद थे।
अध्यक्षता स्काउट मास्टर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने की। विज्ञान क्लब के सदस्यों ने प्रेरक नारे लगाते हुए गांव में भ्रमण किया। चौपाल लगाकर ग्रामीणों को बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण चल रहा है। टीका अवश्य लगवाएं।
घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाएं। समाजिक दूरी का पालन करें। संचालन डॉ. सतना ने किया। इस मौके पर राजकुमारी उपाध्याय, राजेंद्र लवानिया, रणवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रजनी देवी, होरीलाल, रामप्रकाश, शांति देवी, ग्यासी देवी, रमेशचंद्र, अजब सिंह, उर्मिला, पुष्पा देवी, विनोद कुमार, सुमन कुमार शर्मा, माया देवी, विमला देवी, सुमन कुमारी, राधा देवी, होशियारी देवी, शबनम बेगम आदि मौजूद थीं।