{"_id":"6a2d0f0f098aab9c0f06766e","slug":"rain-in-hathras-makes-the-weather-pleasant-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Weather: तेज हवाओं के साथ रातभर बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Weather: तेज हवाओं के साथ रातभर बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
Sat, 13 Jun 2026 01:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:34 PM IST
सार
किसानों के लिए भी यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है, क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ी है। बादलों की आवाजाही और हवाओं के चलते दिनभर मौसम सुहाना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले में 11 जून देर रात मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ कई दौर की झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। 12 जून सुबह से ही मौसम खुशनुमा बना रहा और आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही। 13 जून को भी आसमान में बादल छाए हैं।
विज्ञापन
रात के समय चली तेज हवाओं और बारिश का असर दिन के तापमान पर भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार रहा, लेकिन बादलों और ठंडी हवाओं के कारण गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम महसूस हुआ।
विज्ञापन
किसानों के लिए भी यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है, क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ी है। आपदा प्रबंधन विभाग के जिला समन्वयक लेखराज ने बताया कि बादलों की आवाजाही और हवाओं के चलते दिनभर मौसम सुहाना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन