फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rain in Hathras

हाथरसः राहत के साथ आफत भी लेकर आई बारिश

Mon, 19 Jul 2021 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rain in Hathras
शहर के तरफरा रोड पर बारिश के चलते भरा पानी (संवाद) - फोटो : HATHRAS
सोमवार को फिर झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी से तो लोगों को राहत मिली, लेकिन यह बारिश आफत भी लेकर आई। बारिश से शहर के ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम की पोल खुल गई। नाले-नालियां उफन कर सड़क पर आ गए। शहर के ज्यादातर मुख्य बाजारों के अलावा गली-मोहल्लों व मार्गों पर घुटनो-घुटनों पानी भर गया। कई सरकारी कार्यालय, अस्पतालों में भी जलभराव हो गया। शहर की कई कॉलोनियों व मोहल्लों में गंदा पानी घरों में घुस गया। दोपहर बाद बारिश तो थम गई, लेकिन देर शाम तक कुछ इलाकों में जलभराव था और लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

रविवार की तरह सोमवार को भी बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और दोपहर तक कई बार झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। किसान भी खुश हो गए और बारिश ने उनकी फसलों को संजीवनी दी। वहीं शहर में काफी जलभराव हो गया। नाले नालियां उफनकर सड़क पर आ गए। शहर का ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम चरमरा गया। स्थानीय चामड़ गेट, मेंडू गेट, मोहनगंज, कमला बाजार, मुरसान गेट, तरफरा रोड, जलेसर रोड, करबला रोड, भूरापीर, बाला पट्टी, नाई का नगला, लाला का नगला, आवास विकास कॉलोनी, नवल नगर, श्रीनगर, नवींपुर, औद्योगिक क्षेत्र, लहरा रोड, जागेश्वर, विद्यापति नगर सहित ज्यादातर इलाकों में पानी भर गया। इसके अलावा शहर की कोतवाली सदर, जिला अस्पताल सहित कई कार्यालयों के परिसरों में भी पानी भर गया। कुछ बाजारों में तो घुटनों-घुटनों पानी भर गया और हाल बेहाल हो गया। इतना ही नहीं शहर के निचले इलाकों की कई कॉलोनियों व मोहल्लों में घरों में गंदा पानी घुस गया। इसे निकालने के लिए लोग देर शाम तक जुटे रहे। वहीं कुछ सड़कों पर गहरे-गहरे गड्ढे भी हैं। वहां इन गड्ढों में भी पानी भर गया और लोगों को दुर्घटना का डर सताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed