फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Railway signals being repaired to deal with fog

Hathras News: कोहरे से निपटने के लिए दुरुस्त किए जा रहे रेलवे सिग्नल

Thu, 01 Jan 2026 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 01 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Railway signals being repaired to deal with fog
कोहरे से निपटने के लिए हाथरस सिटी स्टेशन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मथुरा-कासगंज रेल खंड के करीब 65 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर लगे सिग्नलों को दुरुस्त किया जा रहा है। इस दौरान सिग्नलों की तकनीकी जांच के साथ-साथ उनकी एलईडी लाइटों को आवश्यकतानुसार बदला जा रहा है।
विज्ञापन


कोहरे के मौसम में सिग्नल स्पष्ट न दिखने के कारण ट्रेनों की गति धीमी करनी पड़ती है, जिससे परिचालन प्रभावित होता है। इसी समस्या से निपटने के लिए कासगंज-मथुरा रेल खंड पर हाथरस सिटी स्टेशन के अंतर्गत आने वाले करीब 150 सिग्नलों में नई और अधिक चमकीली एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इन लाइटों की रोशनी कोहरे में भी बेहतर पारदर्शिता के साथ दिखाई देती है, जिससे लोको पायलट को सिग्नल समय रहते नजर आ जाते हैं। रेलवे का मानना है कि सिग्नल व्यवस्था के सुदृढ़ होने से न केवल ट्रेन परिचालन सुचारु रहेगा, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। इसके साथ ही प्वाइंटस, केबलिंग और ऑटोमेटिक सिस्टम की भी जांच की जा रही है, ताकि कोहरे के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी खराबी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कोहरे के समय सुरक्षित रेल परिवहन रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में सिग्नल, ट्रैक और अन्य तकनीकी संसाधनों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा जो भी संभव है, वे सभी उपाय किए जा रहे हैं। रेलवे की इन तैयारियों से आने वाले दिनों में कोहरे के दौरान ट्रेनें अपेक्षाकृत सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से चल सकेंगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed