{"_id":"5cdefa59bdec2207272c45f2","slug":"railway-gate-of-pond-intersection-will-be-closed-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब चौराहे का रेलवे फाटक होगा जल्द बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब चौराहे का रेलवे फाटक होगा जल्द बंद
Sat, 18 May 2019 12:02 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sat, 18 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे करते रेलवे व सेतु निगम के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर के तालाब चौराहा रेलवे क्रॉसिंग का फाटक जल्द बंद होगा। रेलवे अधिकारी ओवरब्रिज निर्माण का ले आउट तैयार करने में जुटे हुए हैं। फाटक बंद होने के साथ रेलवे के 54 मीटर पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा। माना जा रहा है इस सप्ताह काम की शुरुआत होगी। शहरवासियों को अन्य मार्गों से गंतव्य की दूरी तय करनी पड़ेगी।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहा पर जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए बीते साल में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ। सेतु निगम ने आगरा अलीगढ़ रोड पर पिलर निर्माण के कार्य को काफी पूरा कर दिया है। अब रेलवे ट्रैक के बीच की बनने ओवरब्रिज का ले आउट तैयार करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। रेलवे द्वारा तैयार किए जाने वाले पुल की लंबाई 57 मीटर की जगह 54 मीटर हो गई है।
शुक्रवार को रेलवे के निर्माण विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रामशंकर और सेतु निगम के इंजीनियर सर्वेशपाल की देखरेख में शुक्रवार को सर्वे के काम को किया गया। अब अधिकारी यह देख रहे है कि तालाब चौराहा फाटक बंद किया जाए तो वाहनों को किस क्रॉसिंग से निकाला जाए। साथ ही तालाब फाटक क्रॉसिंग को बंद करने से पहले नोटिस बोर्ड लगाया जाएगा कि क्रॉसिंग कितने समय के लिए बंद रहेगी। फाटक बंद होने के साथ दो पिलरों पर ट्रैक निर्माण कार्य शुरू होगा।