फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Railway gate damaged, city faced traffic jam for two hours

Hathras News: रेलवे फाटक हुआ खराब, दो घंटे तक जाम से जूझा शहर

Sun, 20 Oct 2024 05:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 20 Oct 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Railway gate damaged, city faced traffic jam for two hours
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर बागला कॉलेज मार्ग स्थित रेलवे फाटक में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण पूरा शहर करीब दो घंटे तक जाम से जूझता रहा। सासनी गेट चौराहे से गांधी पार्क की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहन रेंग-रेंगकर बढ़ते नजर आए। यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के निकट बागला काॅलेज के फाटक में सुबह करीब साढ़े नौ बजे तकनीकी खराबी आ गई। यह फाटक बंद होने के खुल नहीं सका। इसके बाद रेलवे कर्मियों ने फाटक की मरम्मत का काम शुरू किया। सुबह करीब 11 बजे तक काम चला। इस बीच हजारों वाहन मथुरा-बरेली राजमार्ग के बिजली कॉटन मिल रेल फाटक से होकर गुजरे।
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर के तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर भी वाहनों की कतारें लग गईं। आपस में वाहनों के उलझने के कारण पुल पर जाम लग गया। इस कारण अलीगढ़ रोड पर लेबर कॉलोनी तक व आगरा रोड पर घास की मंडी तक वाहनों की कतार लगी नजर आई। शहर के बाजारों पर भी जाम का असर साफ दिखा। वैकल्पिक रास्तों से वाहनों के आवागमन के चलते शहर के अंदरूनी रास्तों पर भी दिन भर जाम के हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

बॉक्स,,,,,,,

बाजारों में पूरे दिन उमड़ी भीड़, वाहनों को रोका

करवा चौथ के मद्देनजर शहर के कमला बाजार, सासनी गेट, पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, बैनीगंज आदि बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। इस भीड़ को संभालने के लिए बाजारों में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस कर्मियों ने सिर्फ दो पहिया वाहनों को ही शहर के अंदर प्रवेश करने दिया, जबकि तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को लौटा दिया गया।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

बातचीत,,,,,,,,

बागला कॉलेज फाटक से रास्ता काफी आसान रहता है, इसलिए ज्यादातर लोग इस फाटक का प्रयोग करते हैं, लेकिन शनिवार को फाटक खराब होने से लंबा चक्कर लगाना पड़ा। जाम से भी जूझना पड़ा।

-प्रमोद कुमार, राहगीर।
----



आज शहर में हर तरफ जाम ही जाम है। मुख्य फाटक से आवागमन बंद होने के कारण दिक्कत हो रही है। अब बागला कॉलेज रोड से आवागमन मुश्किल भरा हो गया है। राहगीरों व वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है।
-शेखर, राहगीर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed