{"_id":"65d33daa6c776b141a08c7a6","slug":"railway-crossing-automatic-boom-barriers-malfunctioned-28-times-in-two-years-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: रास्ते की बाधा बन गए रेलवे क्रासिंग के स्वचलित बूम बैरियर, दो साल में 28 बार हुए खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: रास्ते की बाधा बन गए रेलवे क्रासिंग के स्वचलित बूम बैरियर, दो साल में 28 बार हुए खराब
Mon, 19 Feb 2024 05:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 19 Feb 2024 05:08 PM IST
सार
हाथरस शहर में बिजली कॉटन मिल रेल क्रासिंग, बागला कालेज रेल क्रासिंग व मथुरा इगलास रोड रेलवे क्रासिंग व्यस्त रहती हैं। लगभग दो साल पहले इन तीनों रेलवे क्रासिंग को स्वचलित बूम बैरियर से लैस किया गया। इनके अक्सर खराब होने के कारण सड़क यातायात बाधित होता है।
विज्ञापन
बूम बैरियर।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस शहर के बीचों बीच से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक को पार करना मुसीबत बन गया है। शहर की प्रमुख तीन रेलवे क्रासिंग पर स्वचलित बूम बैरियर यातायात के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। स्वचलित बूम बैरियर के अक्सर खराब होने के कारण यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। रविवार को भी बागला कालेज रेल फाटक खराब होने से सड़क यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
हाथरस शहर में बिजली कॉटन मिल रेल क्रासिंग, बागला कालेज रेल क्रासिंग व मथुरा इगलास रोड रेलवे क्रासिंग व्यस्त रहती हैं। लगभग दो साल पहले इन तीनों रेलवे क्रासिंग को स्वचलित बूम बैरियर से लैस किया गया। इनके अक्सर खराब होने के कारण सड़क यातायात बाधित होता है। 18 फरवरी को भी बागला कालेज रेलवे क्रासिंग का बैरियर सुबह लगभग 9 बजे खराब हो गया।
विज्ञापन
इस कारण लगभग तीन घंटे तक सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। लोगों को इसकी जगह तालाब चौराहा ओवरब्रिज या अन्य रेलवे क्रासिंग से होकर गुजरना पड़ा। ऐसा नहीं कि ये पहली बार है, रेलवे रिकार्ड की मानें तो पिछले दो साल में 28 से अधिक बार स्वचलित बूम बैरियर खराब हुए हैं। जिसके चलते सड़क यातायात में दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन