फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Raid on two medical stores running without license

Hathras: बिना लाइसेंस चल रहे दो मेडिकल स्टोर पर छापा, संचालकों के खिलाफ होगा मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Feb 2025 10:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 10:55 PM IST
सार

शिकायत मिली थी कि भेंकुरी क्रॉसिंग के निकट उदय मेडिकल स्टोर और तृप्ति मेडिकल स्टोर का संचालन बिना लाइसेंस के हो रहा है। औषधि विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अलीगढ़ ऐजाज अहमद के नेतृत्व में टीम ने दोनों मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। 

विज्ञापन
Raid on two medical stores running without license
मेडिकल स्टोर पर छापा मारती औषधि विभाग की टीम - फोटो : विभाग

विस्तार

हाथरस में सिकंदराराऊ क्षेत्र के जलेसर रोड पर भेंकुरी क्रॉसिंग के निकट बिना लाइसेंस संचालित दो मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने दवाओं को सीज कर दोनों मेडिकल स्टोर का संचालन बंद करा दिया। संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

विज्ञापन


औषधि विभाग को शिकायत मिली थी कि भेंकुरी क्रॉसिंग के निकट उदय मेडिकल स्टोर और तृप्ति मेडिकल स्टोर का संचालन बिना लाइसेंस के हो रहा है। 20 फरवरी को औषधि विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अलीगढ़ ऐजाज अहमद के नेतृत्व में टीम ने दोनों मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। 
विज्ञापन


तृप्ति मेडिकल स्टोर का संचालन सिकंदराराऊ के गांव भेंकुरी निवासी प्रेमपाल सिंह द्वारा किया जा रहा था। वह मेडिकल स्टोर का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इस स्टोर पर 40 हजार की कीमत की दवाएं सीज की गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उदय मेडिकल स्टोर का संचालन भेंकुरी निवासी नराई द्वारा किया जा रहा था। यहां 1.05 लाख की कीमत की दवाएं सीज की गईं। दोनों मेडिकल स्टोर का संचालन बंद करा दिया। छापा मारने वाली टीम में अलीगढ़ के औषधि निरीक्षक दीपक कुमार लोधी और हाथरस के औषधि निरीक्षक राजुकमार शर्मा शामिल थे। 

बिना लाइसेंस चल रहे दोनों मेडिकल स्टोर का संचालन बंद कराया गया है। स्टोर पर मौजूद दवाएं सीज कर दी गई हैं। दवाओं को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। दोनों संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - राजकुमार शर्मा, औषधि निरीक्षक, हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed