फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Raid on hotels and coffee cafes of Hathras city and Chandapa

Hathras News: शहर के होटल और चंदपा के कॉफी कैफे पर छापा, 14 युवक और सात युवतियां पकड़ीं

Tue, 06 May 2025 12:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 May 2025 12:19 AM IST
सार

चंदपा क्षेत्र के होटल व कैफे पर छापा मारा। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही भगदड़ मच गई। मौके पर पुलिस ने 10 युवकों को हिरासत में ले लिया और चार युवतियां भी पकड़ीं।

विज्ञापन
Raid on hotels and coffee cafes of Hathras city and Chandapa
पकड़े गए आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

हाथरस पुलिस ने शहर के होटल और चंदपा क्षेत्र के एक कॉफी कैफे में 5 मई को छापा मारा। पुलिस ने दोनों जगहों से 14 युवकों को हिरासत में लिया और सात युवतियां भी पकड़ी हैं। मौके से सात मोटरसाइकिलों को जब्त कर इन्हें मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। होटल व कॉफी कैफे को भी सीज करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


जिले भर में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित होटल-ढाबों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में 5 मई को क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र कृष्ण नारायण के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर, थाना चंदपा, महिला थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से चंदपा क्षेत्र के होटल व कैफे पर छापा मारा। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

 पकड़े गए आरोपी
मौके पर पुलिस ने 10 युवकों को हिरासत में ले लिया और चार युवतियां भी पकड़ीं। होटल के बाहर अवैध रूप से खड़ी एक कार व पांच मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया गया। इस क्रम में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में भी पुलिस ने वेलेंटाइन होटल पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से चार युवकों को हिरासत में ले लिया। तीन युवतियां भी पकड़ी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर दो मोटरसाइकिलों को एमवी एक्ट में सीज किया गया। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि अवैध रूप से संचालित होटल और कैफे को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed