फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Raid on cold storage 240 pounds of English liquor case against 30 including Jammu and Kashmir youth

Hathras News: कोल्ड स्टोरेज पर छापा, 240 पौवे अंग्रेजी शराब, जम्म-कश्मीर युवक समेत 30 पर मुकदमा

Tue, 07 Mar 2023 12:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 12:07 AM IST
सार

आरोपी बोधराज की निशानदेही पर शीतगृह के प्रथम तल पर बने कमरे से जम्मू कश्मीर के बिलावर कठुआ धनु रोड निवासी संजू पुत्र प्रकाश चंद को पकड़ लिया। उसके पास से प्लास्टिक के बारे में पांच पेटियों में 240 अंग्रेजी शराब के पौवे बरामद किए गए। 

विज्ञापन
Raid on cold storage 240 pounds of English liquor case against 30 including Jammu and Kashmir youth
अवैध शराब - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आबकारी विभाग की टीम ने आगरा रोड स्थित शीतगृह में छापा मारकर एक युवक को पांच पेटियों में 240 पौवे अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ लिया। इसी बीच टीम पर शीतगृह के कर्मचारियों ने हमला कर लिया और पकड़े गए युवक को छुड़ाकर ले गए। मामले में आबकारी निरीक्षक ने जम्मू-कश्मीर निवासी नामजद सहित 25- 30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक अच्छेलाल मिश्र ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में जम्मू कश्मीर के बिल्लावर कठुआ निवासी बोधराज पुत्र हंसराज को गिरफ्तार किया गया था। पांच फरवरी को उसे लेकर आबकारी निरीक्षक अच्छेलाल, आबकारी निरीक्षक क्षितिज कुमार, कुलदीप सिंह चौहान व टीम सहित आगरा-अलीगढ़ रोड पर बोहरे का बास बुर्ज स्थित आरएम शीतगृह पर छापा मारने पहुंचे। 
विज्ञापन


आरोपी बोधराज की निशानदेही पर शीतगृह के प्रथम तल पर बने कमरे से जम्मू कश्मीर के बिलावर कठुआ धनु रोड निवासी संजू पुत्र प्रकाश चंद को पकड़ लिया। उसके पास से प्लास्टिक के बारे में पांच पेटियों में 240 अंग्रेजी शराब के पौवे बरामद किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि राजस्थान में बिक्री के लिए शराब ले जाई जा रही थी। वह शराब से संबंधित लाइसेंस और दस्तावेज पेश नहीं कर सका। आबकारी टीम ने शराब के कुछ पौवे नमूने के तौर पर निकाल लिए। इसी बीच शीतगृह के कर्मचारियों ने आबकारी टीम पर हमला कर दिया।


मारपीट करते हुए आरोपी संजू को आबकारी टीम से छुड़ाकर फरार हो गए। मामले में आरोपी संजू संजू पुत्र प्रकाश चंद निवासी धनु रोड बिलावर कठुआ जम्मू कश्मीर के अलावा 25- 30 अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed