फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   raid in fertilizer shop, 18 sample collect

उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप, 18 नमूने भरे

Fri, 03 Aug 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Fri, 03 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
raid in fertilizer shop, 18 sample collect
हाथरस में उर्वरक विक्रेता के यहां छापेमारी करते कृषि अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
 शासन के निर्देशों पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने तहसील टीम को साथ लेकर दर्जनों उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी से जिले भर के उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मच गई।
विज्ञापन


वही कई दुकानदार तो अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए। जिले भर में 83 दुकानों पर संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 18 नमूने लिए गए। वहीं तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने तहसीलदार कमलेश गोयल के साथ 18 उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापेमारी की। इस मौके पर मौजूद स्टॉक का निरीक्षण किया। वहीं किसानों को उनकी फसल के लिए दिए जा रहे खाद, जिंक, माइकोन्यूट्रिएट की गुणवत्ता की जांच की। लाइसेंस के अनुरूप विक्रेता द्वारा क्या क्या उर्वरक बेचे जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। उर्वरक पदार्थों की गुणवत्ता पर संदेह मिलने पर उनके नमूने भी लिए गए। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों ने जिंक, डीएपी आदि उर्वरक पदार्थों का नमूने लिए और जांच के लिए लैब भेज दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed