{"_id":"66869a9ecb275789c9025f68","slug":"rahul-gandhi-may-come-to-hathras-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस हादसा: राहुल गांधी आज अलीगढ़-हाथरस में, भगदड़ में घायल पीड़ितों से मिलेंगे; बांटेंगे दुख-दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस हादसा: राहुल गांधी आज अलीगढ़-हाथरस में, भगदड़ में घायल पीड़ितों से मिलेंगे; बांटेंगे दुख-दर्द
Thu, 04 Jul 2024 06:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:20 PM IST
सार
राहुल गांधी 5 जुलाई को पहले अलीगढ़ के पिलखना पहुंचेंगे। उसके बाद हाथरस में नवीपुर खुर्द जाएंगे। वहां पर वह हाथरस हादसे के पीड़ित परिवार वालों का दुख-दर्द बांटेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी सत्संग भगदड़ हादसे को लेकर 5 जुलाई को पहले अलीगढ़ आएंगे, उसके बाद हाथरस जाएंगे। वह हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। हादसे के बाद से राजनीतिक हस्तियों का हाथरस आना-जाना लगा हुआ है।
विज्ञापन
राहुल गांधी का आधिकारिक कार्यक्रम आ गया है। वह 5 जुलाई को सुबह 5 बजे दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा 7 बजे अलीगढ़ के पिलखना पहुंचेंगे। वहां वह हादसे में मृतक मंजू पत्नी छोटे लाल, पंकज पुत्र छोटे लाल, प्रेमवती और शांति देवी पत्नी विजय सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे। सुबह 7 बजे पिलखना से चलकर 8 बजकर 40 मिनट पर हाथरस में नवीपुर खुर्द, विभव नगर स्थित ग्रीन पार्क पहुंचेंगे, जहां वह आशा देवी, मुन्नी देवी आ ओमवती के परिवार वालों से मिलेंगे। वहीं वह पत्रकार वार्ता करेंगे। राहुल गांधी हाथरस से सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन