फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   radha rani bhajan sandhya

मेरी विनती यही है राधा-रानी कृपा बरसाए रखना...

Sat, 03 Apr 2021 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
radha rani bhajan sandhya
भजन संध्या में मौजूद महिलाएं व अन्य। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

गोविंद भगवान रथयात्रा महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार की रात शहर के मुरसान गेट स्थित पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में भजन संध्या हुई। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक चित्र विचित्र बिहारी दास महाराज ने अपने भजनों से समां बांधा। कार्यक्रम की शुरुआत दाऊदयाल वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता थे।
मंच पर चित्र विचित्र बिहारी दास के आते ही पूरा वातावरण श्री हरिदास के जयकारों से गुंजायमान हो गया। मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाए रखना, हम है बांके बिहारी के, बांके बिहारी हमारे, मेरा घुंघरू बोले हरि हरि.. भजनों पर लोग झूम उठे। उसके बाद बाबा चित्र विचित्र बिहारी दास जी का दुपट्टा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रवीन वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, राजेंद्र वार्ष्णेय, इंद्रकुमार तेल वाले, प्रदीप कुमार, कमल किशोर के अलावा नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का भी स्वागत किया गया। अतिथियों का स्वागत प्रदीप गुप्ता, बांके बिहारी वार्ष्णेय, प्रशांत गुप्ता आशु वार्ष्णेय किया। मौके पर सुमित वार्ष्णेय, विजय, शैलेंद्र वार्ष्णेय, आनंद वार्ष्णेय, तरुण पंकज, रोबिन वार्ष्णेय, आक्रोश वार्ष्णेय, शेखर वार्ष्णेय, कृष्णकांत वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय एड, शैलेंद्र सर्राफ, प्रियांग वार्ष्णेय, चेतन वार्ष्णेय, देवांशु वार्ष्णेय, आकाश वार्ष्णेय, संदीप वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed