{"_id":"640794873cb0bd2c4d042974","slug":"radha-krishnas-dola-taken-out-with-pomp-in-sikandrarau-hathras-news-c-2-1-61828-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: धूमधाम से निलका राधा-कृष्ण का डोला, आरती और हुई पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: धूमधाम से निलका राधा-कृष्ण का डोला, आरती और हुई पुष्प वर्षा
Wed, 08 Mar 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Wed, 08 Mar 2023 01:16 AM IST
सार
नोरंगाबाद, राठी चौराहा, तिराहा बाजार, नयागंज बाजार,बारहसैनी, पुरानी तहसील होता हुआ मंदिर पर आकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में राधा-कृष्ण डोले में शामिल भक्तगण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ में मोहल्ला नौरंगाबाद के इस्कॉन मंदिर से राधा कृष्ण के डोला निकाला गया। फूलों की पालकी में सजे धजे राधा कृष्ण के नयनाभिराम दृश्य को भक्तगण निहारते रहे। डोला के नगर प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा। जगह जगह डोले की आरती की गई तथा पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
डोले की शोभायात्रा सुबह मंदिर से नौ बजे प्रारम्भ हुई। इसमें भारी संख्या में भक्तगण सम्मलित हुए। डोले का व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, राजकुमार रईस, बबलू सिसोदिया, विष्णु वार्ष्णेय, बृजबिहारी कौशिक आदि ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। डोला नगर के मोहल्ला नोरंगाबाद, राठी चौराहा, तिराहा बाजार, नयागंज बाजार,बारहसैनी, पुरानी तहसील होता हुआ मंदिर पर आकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन