{"_id":"643d73019df7928727015e06","slug":"queue-of-patients-in-district-hospital-hardly-received-treatment-hathras-news-c-2-1-94877-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जिला अस्पताल में मरीजों की कतार, मुश्किल से मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जिला अस्पताल में मरीजों की कतार, मुश्किल से मिला उपचार
Mon, 17 Apr 2023 09:55 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 17 Apr 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा काउंटर से लेकर दवा वितरण कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। सोमवार को ओपीडी में ढाई हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। घंटों इंतजार के बाद मरीजों को दवाएं मिल सकीं।
मरीजों को सबसे पहले पर्चा काउंटर पर लंबी कतार से दो-चार होना पड़ा। काफी इंतजार के बाद उनका पर्चा बन सका। चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों को लाइन में लगना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद चिकित्सक से परामर्श मिला। इसके बाद मरीजों को दवा वितरण कक्ष के बाहर कतार में लगना पड़ा।
खांसी-बुखार से परेशान हूं। उपचार के लिए जिला अस्पताल आया हूं। काफी देर से इंतजार कर रहा हूं। नंबर आने के बाद दवा लेकर घर चला जाऊंगा। -मलखान सिंह, मरीज
विज्ञापन
कई दिनों से खांसी और जुकाम से परेशान हूं। उपचार के लिए जिला अस्पताल आया हूं। नंबर आने पर दवा लेकर घर चला जाऊंगा। -अत्तो सिंह, मरीज
अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी खुली है। इस वजह से मरीजों की संख्या अधिक रही है। हमारा प्रयास है कि सीमित संसाधनों में मरीजों का अच्छा उपचार मुहैया कराया जाए। -डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला जिला अस्पताल हाथरस।