फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Queue of devotees in the fair of Chhachhi Maiya

Hathras News: छैछी मैया के मेले में लगी भक्तों की कतार

Tue, 06 May 2025 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 06 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Queue of devotees in the fair of Chhachhi Maiya
खेड़ा परसौली ​स्थित छैछी माता मंदिर पर दो दिवसीय मेले के दौरान दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार। - फोटो : samvad
गांव खेड़ा परसौली स्थित छैछी मैया मंदिर में सोमवार को दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में दर्शन करने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मातारानी को गोले की भेंट चढ़ाई और भोग लगाया। बच्चों का मुंडन भी कराया गया।मेला कमेटी की तरफ से भक्तों को धूप व बारिश से बचाने के इंतजाम भी किए गए थे। जगह-जगह स्टॉल लगाकर सब्जी-पूड़ी और चना-हलवा का प्रसाद वितरित किया गया। मेले में 20 गांवों के लोग बच्चों का मुंडन कराने पहुंचते हैं।

रात्रि में यहां देवी जागरण हुआ। व्यवस्था में मंदिर के पुजारी गिरीश पाठक के अलावा मेला कमेटी के देवेंद्र सिंह, बेनामी सिंह, मुनीम, बहादुर सिंह प्रधान, कृष्ण कुमार, दयालु, आकाश, सौरव, विष्णु, डॉ. मनोज आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed