{"_id":"645947a44cde1cb771066aa4","slug":"queue-from-prescription-to-medicine-counter-patients-are-suffering-hathras-news-c-2-1-112202-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पर्चे से लेकर दवा काउंटर तक कतार, मरीज हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पर्चे से लेकर दवा काउंटर तक कतार, मरीज हुए बेहाल
Tue, 09 May 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 09 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की कतारें लग गईं। काफी इंतजार के बाद मरीजों को दवा मिल सकी। सोमवार को वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में 2500 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा मरीज जुकाम, खांसी और बुखार के थे।
सबसे पहले मरीजों को पर्चा काउंटर पर लंबी कतार का सामना करना पड़ा। काफी देर में पर्चा बनने के बाद मरीज चिकित्सक कक्ष के बाहर तक पहुंच सके। चिकित्सक कक्षों के बाहर भी मरीजों की कतारें लगी रहीं। काफी देर इंतजार करने के बाद मरीजों को चिकित्सक का परामर्श मिल सका। इसके बाद दवा कक्ष के बाहर भी मरीजों का सामना कतारों से हुआ। कुल मिलाकर पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक मरीजों और उनके तीमारदारों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
बच्चे को बुखार है। उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई हूं। कतार में खड़ी हूं। अभी तक नंबर नहीं आया है।
-नीलम, तीमारदार
बच्चे की तबीयत खराब है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई हूं। अस्पताल में काफी भीड़ है। पता नहीं कब नंबर आएगा।
-लक्ष्मी, तीमारदार
मेरी तबीयत खराब है। खड़े होने में भी मुश्किल हो रही है, लेकिन अस्पताल में भीड़ इतनी ज्यादा है कि नंबर आने में वक्त लगेगा।
-रामबेटी, मरीज
रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी खुली है। इस वजह से अस्पताल में भीड़ अधिक रही होगी। हमारी कोशिश है कि सीमित संसाधनों में मरीजों को अच्छा उपचार दिया जाए।
विज्ञापन
-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला जिला अस्पताल।