फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Questions raised on the employees associated with the BSA office, action demanded from the DM

Hathras News: बीएसए दफ्तर से संबद्ध कर्मियों पर उठे सवाल, डीएम से कार्रवाई की मांग

Fri, 05 Dec 2025 02:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on the employees associated with the BSA office, action demanded from the DM
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय से संबद्ध कर्मचारियों पर सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ता प्रवेंद्र प्रताप ने डीएम से इसकी शिकायत कर कर्मचारियों को उनके मूल तैनाती स्थल पर भेजने के लिए कहा है। इस शिकायत में दस कर्मचारियों को संबद्ध किए जाने का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा है कि बीएसए कार्यालय में अमित, सचिन कुमार निगम, सतेंद्र मदनावत, नवीन, अभिनव, प्रेमहरि, प्रभात, योगेंद्र, गुलशन और प्रमोद दीक्षित को संबद्ध किया गया है। इनके अतिरिक्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सादाबाद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर तैनात मुकेश कुमार को भी बीएसए कार्यालय में तैनात कर रखा गया है। आरोप है कि ब्लॉक एमआईएस, नगर क्षेत्र हाथरस में कार्यरत अनुराग शर्मा को भी मूल तैनाती की जगह बीएसए कार्यालय में संबद्ध कर रखा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा है कि अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग का 21 अक्तूबर 2025 का आदेश है, जिसमें बिना शासन की अनुमति के कर्मचारियों को मूल पद से हटाकर अन्यत्र संबद्ध किए जाने पर कार्रवाई का स्पष्ट निर्देश है। इस आदेश के बाद भी बीएसए द्वारा आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक एमआईएस को मैं संबद्ध कर सकती हूं। कार्य की अधिकता में कर्मचारी संबद्ध किए जाते हैं। शासन से मार्गदर्शन लिया गया है। विभाग को सूचना भेजी गई है।
स्वाति भारती, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed