{"_id":"650c91cc0b252559e1040d14","slug":"pwds-hindrance-in-operation-of-swing-in-the-fair-hathras-news-c-56-1-mrt1060-5095-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मेले में झूलों के संचालन में लोनिवि का अड़ंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मेले में झूलों के संचालन में लोनिवि का अड़ंगा
Fri, 22 Sep 2023 12:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज का विधिवत उद्घाटन भी बृहस्पतिवार को हो गया, लेकिन मेले में झूलों आदि का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं। मेलों के झूलों के सुरक्षित संचालन के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी नहीं की गई है। इस कारण वह झूले भी चालू नहीं हो सके हैं, जोकि लगकर तैयार हो चुके हैं।
मेला श्रीदाऊजी महाराज में इस साल झूलों को सुरक्षित तरीके से संचालित किए जाने पर विशेष जोर है। इस साल झूलों के संचालन के लिए लोनिवि द्वारा एनओसी जारी की जानी है, लेकिन लोनिवि ने अभी तक इसे जारी नहीं किया है। इसका एक कारण यह भी है कि मेला पंडाल आदि में लगे कई झूले अभी तैयार नहीं हो पाए हैं। बृहस्पतिवार को मेला देखने आए दर्शनार्थी झूलों का लुत्फ नहीं उठा पाए। झूलों के अलावा मेले में वैरायटी शो की भी शुरुआत नही हो पाई है।
,,
मेला परिसर में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप
मेला परिसर में इस साल पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप है। मेला परिसर में प्रशासन की ओर से पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं दूसरी ओर पुरातत्व विभाग की ओर से दाऊजी मंदिर पर की गई पेयजल व्यवस्था भी देव छठ से एक दिन पहले ही ठप हो गई। पानी के लिए दर्शनार्थी भटकते दिखे। लोगों को बोतलें खरीदकर पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
महिला के गले से चेन चोरी
मेला श्रीदाऊजी महाराज के पहले ही दिन दर्शन करने पहुंची एक महिला के गले से अचानक चेन चोरी हो गई। महिला ने मेला में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। हालांकि महिला की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।