फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Purchase of wheat at 57 government purchasing centers from March 1

Hathras News: 57 सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद एक मार्च से

Wed, 26 Feb 2025 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Purchase of wheat at 57 government purchasing centers from March 1
इस बार जिले में 57 सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। यह खरीद एक मार्च से शुरू होकर 15 जून तक की जाएगी। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। गेहूं बेचने के लिए किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन



डीएम राहुल पांडेय ने बताया कि खाद्य विभाग के सात, पीसीएफ के 42 तथा भारतीय खाद्य निगम के तीन गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से तहसील हाथरस में 14, तहसील सादाबाद में 12, तहसील सिकंदराराऊ में 21 तथा तहसील सासनी में पांच क्रय केंद्र खोले जाएंगे। कुल 52 क्रय केंद्र संचालित होंगे। एक क्रय केंद्र बी-पैक्स श्यामनगर को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन




गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल है। गेहूं विक्रय हेतु कृषकों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। किसान पंजीकरण स्वयं के मोबाइल पर अथवा साइबर कैफे से या किसान मित्र एप से कर सकते हैं। शिकायत, सुझाव एवं समस्या निराकरण हेतु विभाग का टोल फ्री नंबर 18001800150 है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मोबाइल नंबर 9415248592 पर अथवा दीपक कुशवाह के मोबाइल नंबर 8433198368 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed