फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   public caught bike theif

बाइक चोर को दौड़ाकर पकड़ा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Thu, 25 Feb 2021 11:14 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
public caught bike theif
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली के कासगंज रोड स्थित गांव अगसौली में बुधवार की रात खेत में पानी लगा रहे किसान की बाइक लेकर भाग रहे चोर को लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। चोर को पकड़ने के बाद किसान व अन्य लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद चोर को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोर का चालान कर उसे जेल भेज दिया।

अगसौली गांव निवासी अभिमन्यु प्रताप सिंह 24 फरवरी की रात खेत पर बाइक खड़ी कर पानी लगा रहे थे। इस दौरान एक युवक आया और अंधेरे का लाभ उठाकर बाइक स्टार्ट कर भागने लगा। अभिमन्यु ने जब बाइक की आवाज सुनी तो शोर मचाने लगा। शोर होते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान बाइक के पीछे भागे। घबराहट में चोर से से बाइक बंद हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। चोर ने अपना नाम गिरीश उर्फ भूरा निवासी गांव नगला भंडारी, थाना ढोलना कासगंज बताया। रात में ही गिरीश को ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed