{"_id":"692ebc18106b02baea0fe462","slug":"provisional-list-of-up-board-exam-centres-in-hathras-released-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: हाथरस के 76 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी, 4 दिसंबर तक मांगी आपत्ति, 43711 देंगे एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: हाथरस के 76 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी, 4 दिसंबर तक मांगी आपत्ति, 43711 देंगे एग्जाम
Tue, 02 Dec 2025 03:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 02 Dec 2025 03:45 PM IST
सार
हाथरस में जिले के 76 परीक्षा केंद्रों पर इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 43,711 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों की संख्या और क्षमता को देखते हुए व्यवस्थाओं को मजबूत करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए 76 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही केंद्र निर्धारण के लिए शैक्षिक संस्थानों और संबंधित पक्षों की आपत्तियां स्वीकार करने की तिथि भी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन
जिले के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों की जांच-परख के बाद यह सूची जारी की गई है। इसमें विद्यालय भवन की क्षमता, कक्ष संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, विद्युत आपूर्ति और निगरानी की सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। अब यदि किसी विद्यालय के प्रधानाचार्य या संबंधित पक्ष को केंद्र निर्धारण पर कोई आपत्ति है, तो वे चार दिसंबर तक अपनी आपत्तियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर सूची में अंतिम संशोधन भी किया जाएगा। सूची के अनुसार जिले के 76 परीक्षा केंद्रों पर इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 43,711 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों की संख्या और क्षमता को देखते हुए व्यवस्थाओं को मजबूत करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा दी जाने वाली आपत्तियों को ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद शिक्षा परिषद की ओर से अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन