फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Training being conducted with mattresses placed on the floor; DM seeks a report.

Hathras News: जमीन पर गद्दे डालकर दिया जा रहा प्रशिक्षण, डीएम ने मांगी रिपोर्ट

Fri, 23 Oct 2026 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 23 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Training being conducted with mattresses placed on the floor; DM seeks a report.
प्र​शिक्षण केंद्र में जमीन पर गद्दे बिछाकर बैठीं महिलाओं को प्र​शिक्षण देतीं ट्रेनर। संवाद - फोटो : Samvad
नगला अलगरजी रोड पर चल रहे दर्जी ट्रेड के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अव्यवस्थाएं दूर नहीं हो रहीं। आलम यह है कि जमीन, फर्नीचर व अन्य सुविधाओं की कमी होने के कारण महिलाओं को जमीन पर गद्दे पर बैठाकर प्रशिक्षण की खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

इधर, अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम सत्यप्रकाश पटेल ने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक से रिपोर्ट तलब की है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी ट्रेड के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

10 दिन के निःशुल्क प्रशिक्षण में अनियमितताओं की खबर प्रकाशित होने के बाद महिलाओं को अलग-अलग बैठाकर एक साथ 18 बेच के संचालन का दावा किया जा रहा है। नोडल अधिकारी पूजा सिंह ने बताया कि कमियों को सुधारा जा रहा है। जो कमियां है, उनके बारे में उच्चाधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण केंद्र के सामने एक बिना पंखे के हॉल में तीन बेचों का संचालन किया गया। जीएम डीआईसी रामेंद्र कुमार ने बताया कि फर्नीचर की उपलब्धता को निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं को अतिरिक्त समय दिलाकर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed