{"_id":"6ada68cbcfe7934ebe0572bb","slug":"we-will-procure-13000-mt-of-pearl-millet-bajra-and-150-mt-of-maize-hathras-news-c-56-1-sali1016-156050-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 13 हजार एमटी बाजरा व 150 एमटी मक्का खरीदेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 13 हजार एमटी बाजरा व 150 एमटी मक्का खरीदेंगे
Fri, 23 Oct 2026 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
हाथरस। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले के किसानों से मक्का और बाजरा की सरकारी खरीद के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इस वर्ष जिले में कुल 150 मीट्रिक टन मक्का और 13,000 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद का लक्ष्य तय किया गया है।
खाद्य विभाग के अंतर्गत संचालित क्रय केंद्रों को तहसीलवार खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम सत्यप्रकाश पटेल ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को 31 दिसंबर तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप खरीद की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
तहसील हाथरस के नवीन मंडी स्थल स्थित हाथरस प्रथम एवं द्वितीय क्रय केंद्रों पर 20-20 मीट्रिक टन मक्का और 1,700-1,700 मीट्रिक टन बाजरा खरीद का लक्ष्य रखा गया है। तहसील सिकंदराराऊ के नवीन मंडी स्थल स्थित प्रथम क्रय केंद्र पर 19 मीट्रिक टन मक्का और 1,400 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा द्वितीय क्रय केंद्र पर 19 मीट्रिक टन मक्का, 1,400 मीट्रिक टन बाजरा और तृतीय क्रय केंद्र पर 18 मीट्रिक टन मक्का और 1,400 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद का लक्ष्य तय किया गया है।
इसी प्रकार तहसील सादाबाद के नवीन मंडी स्थल स्थित सादाबाद प्रथम एवं द्वितीय क्रय केंद्रों पर 17-17 मीट्रिक टन मक्का और 1,800-1,800 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तहसील सासनी के उपमंडी स्थल पर 20 मीट्रिक टन मक्का एवं 1,800 मीट्रिक टन बाजरा खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।