फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bones weakening due to insufficient sun exposure

Hathras News: धूप की कम खुराक से चरमरा रहीं हड्डियां

Fri, 23 Oct 2026 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 23 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bones weakening due to insufficient sun exposure
जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस। धूप से दूरी और बिगड़ी खानपान की आदतें अब लोगों की हड्डियों पर भारी पड़ने लगी हैं। जिला अस्पताल की हड्डी रोग ओपीडी में पहुंच रहे हर चौथे मरीज में विटामिन-डी की कमी सामने आ रही है। कमर और जोड़ों के दर्द से लेकर मांसपेशियों में खिंचाव तक की शिकायतें बढ़ रही हैं। तीन दिन में हुई 67 लोगों की जांच में 18 में विटामिन-डी का स्तर कम मिला।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के कक्ष संख्या सात में बृहस्पतिवार को सुबह 11:30 बजे मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। फिजीशियन के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष पर सबसे अधिक भीड़ थी। करीब 35 मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इनमें 14 मरीज फ्रैक्चर और चोट से संबंधित थे, जबकि बाकी कमर, घुटने और जोड़ों के दर्द से परेशान थे। हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में पूरे दिन 275 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

सामान्य मात्रा 30, जांच में मिला छह
नवल नगर निवासी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कई दिनों से जोड़ों में दर्द और शरीर में अकड़न की समस्या थी। खून की जांच कराने पर विटामिन-डी का स्तर छह नैनोग्राम प्रति मिलीलीटर मिला, जबकि यह 30 होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ सकता है ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल वर्मा ने बताया कि कमर और जोड़ों के दर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों में विटामिन-डी की कमी मिल रही है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि सोमवार से बुधवार तक 67 लोगों की जांच में 18 में विटामिन-डी का स्तर कम मिला। इनमें सात का स्तर 10 नैनोग्राम प्रति मिलीलीटर से भी नीचे पाया गया।
इन कारणों से घट रहा विटामिन-डी

धूप की कमी : अधिकांश लोग दिन का ज्यादातर समय बंद कमरों या दफ्तरों में बिताते हैं, जिससे उन्हें पर्याप्त प्राकृतिक धूप नहीं मिल पाती।

खान-पान में बदलाव : फास्ट फूड, जंक फूड और पौष्टिक आहार (दूध, दही, पनीर आदि) का कम सेवन करना।

मोटापा और शारीरिक निष्क्रियता : शारीरिक गतिविधि न करने और वजन बढ़ने से भी शरीर में विटामिन-डी का अवशोषण प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed