{"_id":"6a8b659f0f9db5896a06e476","slug":"protested-by-blindfolding-themselves-and-displaying-bangles-hathras-news-c-2-gur1004-1050416-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आंखों पर पट्टी बांध और चूड़ियां दिखाकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आंखों पर पट्टी बांध और चूड़ियां दिखाकर जताया विरोध
Mon, 24 Aug 2026 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
कुंवर नगर में जलभराव को लेकर काली पट्टी बांधकर व हाथ में चूड़ी लेकर विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाए
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवर नगर कॉलोनी में टूटी नाली, पुलिया और बदहाल सड़क से परेशान क्षेत्रवासियों ने रविवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आंखों पर पट्टी बांधकर और हाथों में चूड़ियां दिखाकर नगर निगम व पार्षद के खिलाफ आक्रोश जताया।
कुंवर नगर कॉलोनी में मंदिर के पीछे पिछले करीब ढाई वर्षों से टूटी नाली व पुलिया और बदहाल सड़क पर क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नाली और पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सड़क भी खराब हालत में है। लोगों ने कई बार नगर निगम और पार्षद से शिकायत की और मौके पर समस्या भी दिखाई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका।
आरोप है कि शिकायत के बाद नगर निगम की ओर से केवल पानी का टैंकर भेज दिया जाता है, जबकि टूटी नाली, पुलिया और सड़क की समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने सवाल उठाया कि केवल टैंकर भेजने से आखिर जलभराव और पानी निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कैसे होगा।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी आते हैं और सफाई करके चले जाते हैं, लेकिन पानी की निकासी की मूल समस्या दूर नहीं हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि अधिकारियों को ढाई साल से चली आ रही जनता की समस्या दिखाई नहीं दे रही है तो उन्हें चूड़ियां पहनकर कार्यालय में बैठ जाना चाहिए। प्रदर्शन में तुलसी देवी, सावित्री देवी, यशोदा देवी, मीना देवी, सट्टा देवी, अर्चना देवी, सोनम देवी सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कुंवरनगर काॅलोनी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पिछले दिनों निरीक्षण किया गया है। इसके लिए कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है, जल्द ही इस पर कार्य शुरू कराकर नागरिकों को राहत दिलायी जाएगी।
- प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त